आर आर टीम ने भी फील्ड में जताया विरोध

हाटा,कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
सीएचसी हाटा की आर आर टीम ने भी फील्ड में कार्य के दौरान सरकार के दोहरी नीतियों का विरोध दर्ज किया। टीम के सदस्यों द्वारा काला फीता बांधकर कार्य किया गया तथा 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि के लिये जारी गलत शासनादेश को वापस लेंने के विरोध दर्ज कराया गया। तथा बिना भेदभाव किये सभी के लिये नया शासनादेश जारी करने की मांग की गयी।
इस दौरान टीबी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्र,जिलाध्यक्ष राजीव राय, राकेश कुमार,एल ए नियाज अहमद,आशा सरिता पांडेय,नीलम देवी,डॉ विनय शाही,डॉ अनिता,डॉ मैनुद्दीन,डॉ अलीमुल्लाह,अमरजीत,लखीचंद, रिंका,बबिता,सतीश सिंह,राजकुमार,विवेकानंद,देवेंद्र,लालसाहब सिंह,अप्रमेय द्विवेदी सहित सभी आर आर टीम के सदस्य सम्मलित रहे।