सदर तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने सरकारी कोटे की दुकान का किये औचक निरीक्षण कोविड-19 नियमों का कड़ाई से करें पालन

संत कबीर नगर
तहसीलदार खलीलाबाद राजेश अग्रवाल द्वारा लेखपाल राजेश चौधरी के साथ तहसील की अंतिम सीमा के ग्राम बाघ नगर के सरकारी कोटेदार मोहमद करीम की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया, मौके पर कार्ड धारकों की लाइन सोशल डिस्टेंसिंग से लगी थी, कोटेदार द्वारा बताया गया कि अभी तक उसके द्वारा 33 अंत्योदय तथा 142 पात्र गृहस्ती में मां प्रधान मंत्री जी निशुल्क खाद्यान्न योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट 5 kg राशन बाटा जा चुका है, मौके पर उपस्थित सायरा खातून, द्वारिका प्रसाद ने बताया कि कोटेदार द्वारा सही वितरण किया जा रहा है, कोई दिक्कत नही, तहसीलदार खलीलाबाद ने उपस्थित जनता से कोविड की कई योजना के बारे में भी बताया, सभी लोग टीका ले ले, सामाजिक दूरी का पालन करे, मास्क का प्रयोग करे, सफाई रखे, बार बार साबुन का प्रयोग करे, तभी हम कोरोना से विजय प्राप्त कर सकते है, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों से 38000 प्रतिदिन corona वायरस घटकर 8000 लगभग पर आ गया है।