उड़सरा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हस्बुन्निशा W/O अजीजुर्रहमान समस्त ग्राम वासियों को दिए बधाई

संत कबीर नगर
बघौली ब्लाक के ग्राम सभा उड़सरा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हस्बुन्निशा W/O अजीजुर्रहमान समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रधान प्रतिनिधि ने बताया यह ग्राम सभा पूरे ब्लाक में चर्चित ग्राम सभा रहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजा हमने चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया लेकिन ग्रामसभा के विपक्षी को तो छोड़िए हमारे पिता ओबैदुर्रहमान ही मैदान में कूद गए हमने ठाना चुनाव लड़ेंगे और चुनाव लड़े पिता के सामने हम चुनाव में यह कोशिश कर रहे थे की जनता कहीं हम को प्रास्त न कर दे लेकिन समस्त ग्राम वासियों ने हमारे ऊपर विश्वास जताया और हमें प्रधान प्रतिनिधि के रूप में ग्राम वासियों को सेवा करने का अवसर दिया प्रधान प्रतिनिधि ने बताया उड़सरा ग्राम सभा में 1500 लगभग मत रहे जिसमें 1040 मत पोल हुए 48 मत इनवेलिड पाए गए प्रधान प्रतिनिधि बताया 366 वोट हमें मिला 190 वोटों से हम बिजाई हुए वही हमारे पिता ओबैदुर्रहमान ने गुंजा देवी W/O गंगाराम को चुनाव मैदान में उतारा उन्हें 176 मत मिला प्रधान प्रतिनिधि ने कहा हम विकास के कार्यों पर जोर देंगे जैसे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया कराने का कार्य करेंगे ग्राम वासियों से आगाह किये कि कोविड-19 महामारी बीमारी को देखते हुए समस्त ग्रामवासी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले ग्राम में साफ सफाई रखें।