ग्राम सभा परसा कला से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शोभा देवी प्रतिनिधि विनोद कुमार दिए को बधाई

संत कबीर नगर
बघौली ब्लाक के ग्राम सभा परसा कला से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शोभा देवी प्रतिनिधि विनोद कुमार दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रधान प्रतिनिधि ने कबीर की अवाज से बताए कि हमारे ग्राम सभा में 1082 मत रहे वही ग्राम सभा में 672 वोट पोल हुए 42 मत इनवेलिड पाए गए ग्राम सभा में 5 लोग चुनाव मैदान में रहे 188 मत साजिदा W/O अफरोज खान को मिला जो दूसरे स्थान पर रहे प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने बताया जो भी विकास कार्य ग्राम सभा में बचा है उसे हम पूर्ण कराएंगे खड़ंजा नाली इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास जैसे विकास कार्य को पूरा कराया जाएगा प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार ने समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं 2 गज की दूरी अपनाएं बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले मास्क का प्रयोग करें अपने आसपास साफ सफाई रखें।