संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
01 अदद अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त नाम पता – रामु पुत्र हरहगी यादव निवासी उसकाखुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 580 / 19 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 दयानाथ राम प्रभारी चौकी गौसपुर, का0 मुख्तार ।
वारण्टी

थाना बखिरा पुलिस द्वारा 01 वारण्टी नाम पता सूर्यबली पुत्र रामकरन निवासी पटबरिया थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1493 ने घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल – पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 4916 से कालर ने मार्ग दुर्घटना मे एक महिला के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 03 मिनट में मौके पर पहुंचकर घायल महिला नेहा पुत्री राजेश निषाद निवासी गौरा थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को इलाज हेतु पीआरवी वाहन से प्रा0स्वा0केन्द्र बखिरा पहुंचाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना बखिरा को बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ– मुख्य आरक्षी भीमसेन सिंह, आरक्षी सुजीत सिंह, हो0चा0 राकेश कन्नौजिया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 52 वाहनो से 49600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 17-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 52 वाहनो से 49600 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 15 अभियुक्त गिरफ्तार
• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

• धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

. बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 17-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 63 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़कों से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।