संतकबीरनगर 13 अप्रैल 2021


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल, भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर समस्त पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों एक आवश्यक बैठक पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती अनिल कुमार राय की उपस्थिति में जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ* रिजर्व पुलिस लाइन सन्तकबीरनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को सकुशल संपन्न कराने हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्षता पूर्वक ड्यूटी करने व चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा बढ़ते COVID-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत कोविड 19 गाइडलाइन का पालन करते हुए – मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ब्रीफ कर रवाना किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे। केके मिश्रा