संत कबीर नगर
पीआरवी 2545 द्वारा मार्ग दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल* – पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत बघौली के पास से इवेन्ट संख्या 00822 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 05 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को जरिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया तथा दुर्घटना के संबंध मे थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 राजेन्द्र यादव, म0आ0 नीलम यादव, म0आ0 रेनू पाल, हो0चा0 रवीन्द्र यादव ।