पीआरवी 1489 द्वारा दो पक्षों में विवाद / मारपीट को कराया गया शान्त
संत कबीर नगर
– पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्रान्तर्गत धौरीपार से इवेन्ट संख्या 02990 से कालर जान से मारने का प्रयास करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 08 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया तथा घटना के सम्बन्ध में थाना महुली को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 राजकुमार यादव, आ0 अरविन्द गुप्ता, हो0चा0 नागेन्द्र प्रसाद ।