पीआरवी 1486 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
संत कबीर नगर
पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप दुधारा से इवेन्ट संख्या 03186 से कालर मार्ग दुर्घटना में दो व्यक्तियों के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 02 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज हेतु पीआरवी वाहन से प्रा0 स्वा0 केन्द्र सेमरियावां पहुंचाया गया तथा दुर्घटना के संबन्ध में थाना दुधारा को बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मु0आ0 श्यामसुन्दर मिश्र, मु0आ0 हरिनरायण मिश्र, हो0चा0 बृजेश यादव ।