नौ जवानो के साथ आदर्श गांव का हिस्सा बनने आगे आये बड़े बुजुर्ग

सन्त कबीर नगर [ बेलहर कला ] ग्राम प्रधान के अगुवाई मे आदर्श गांव का सपना संजोये युवक मतदाताओ को बड़े बुजुर्गो का साथ मिलना शुरू हो गया है । दर्जनो युवा वर्गो की संख्या से शुरू हुआ आदर्श गांव का मुहिम सैकड़ो मे तब्दील हो गया है ।
बताते चले कि विकास खण्ड बेलहर कला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर एक अलग तरह की हवा बहनी शुरू हो गयी है आदर्श गांव का सपना संजोये युवा मतदाताओ ने एक अलग तरह की मुहिम छोड़ दिया है । अपने वोट की कीमत समझते हुए युवाओ का एक तबका गांव को विकासशील लाभकारी योजनाओ सहित आदर्श गांव बनाने की कूवत रखने वाले उम्मीदवार को ग्राम प्रधान चुनने का मन बना लिया है । जिसमे बढ़ते युवाओ के तादाद को देख बड़े बुजुर्ग भी साथ खड़ा होना शुरू कर दिये है । अब्दुल मजीद , मोहम्मद इदरीस , करम हुसैन आदि बड़े बुजुर्ग का कहना है कि अब तक तो हम लोग घर से लेकर गांव की जिम्मेदारी निभा रहे थे । लेकिन अब जब घर परिवार गांव के नौजवान मिलकर गांव हित को लेकर कुछ करना चाहते है तो हम लोगो का यह फर्ज बनता है कि उनके आदर्श गांव के नेक काम के साथ खड़े हो जाय ।