सुव्यवस्था के बीच हो रहा है नामांकन
नामांकन का आखिरी दिन, सी डी ओ लिया जायजा,

सन्त कबीर नगर – मार्च 2021 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के तहत प्रथम चरण में होने वाले मतदान के नामांकन के अंतिम दिन जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्री अतुल कुमार मिश्र ने विकास खण्ड बेलहर कला मे हो रहे नामांकन कार्य का जायजा लिया गया जहांबड़े ही सुचारू रूप से चल रहा हैनामांकन का कार्य, । किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने नही पा रही है पुलिस प्रशासन लगातार जायजा के साथ जगह – जगह मुस्तैद है । वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव के क्रम मे सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुपालन मे कोविड 19 की जांच व सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क प्रयोग का अनुपालन किया जा रहा है । किसी भी अभ्यर्थी को नामांकन सम्बन्धी समस्या होने की दशा मे तत्काल निदान किया जा रहा है । प्रभारी बी डी ओ / डी सी मनरेगा राकेश कुमार द्वारा लगातार व्यवस्था सहित नामांकन क्रिया पर निगरानी की जा रही है माइक द्वारा लगातार बतौर जागरूकता सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क प्रयोग , कोविड 19 की जांच की जानकारी दी जा रही है । अभ्यर्थी , प्रस्तावक के सिवा किसी की इंट्री नही होने पा रही है । केके मिश्रा प्रतिनिधि आज