संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ब्लाक कलेक्ट्रेट, ब्लाक बेलहरकला, ब्लाक सेमरियांवा, ब्लाक मेंहदावल व ब्लाक सांथा तथा मतगणना स्थल, स्ट्रांग रुमों का किया गया निरीक्षण


जिलाधिकारी जनपद सन्तकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संन्तकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा संयुक्तरुप से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के दृष्टिगत आज दिनांक 03.04.2021 को थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत एचआर इण्टर कालेज, ब्लाक सेमरियांवा, ब्लाक बेलहरकला, ब्लाक मेंहदावल, ब्लाक सांथा व ब्लाक कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न मतगणना स्थलों व स्ट्रांग रुमों का निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस प्रबन्ध व कानून व्यवस्था का हाल जाना गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहादवल रामप्रकाश सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।