संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने रिजर्व पुलिस लाइन के बैरकों व मेस का किये औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा आज दिनांक 31.03.2021 को रिजर्व पुलिस लाइन बैरकों व मेस (भोजनालय) का औचक निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरक्षी के बने आमी बैरक की साफ-सफाई व उसमें लगे पंखे, कूलर व लाइटों का निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को तत्काल सही करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस मेस के किचन का निरीक्षण कर साफ सफाई देखी गयी तथा भोजन की गुणवत्ता के साथ – साथ पौष्टिकता बनाये रखने व मेस की सुविधा बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों को समय से साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध हो इसके लिए प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सन्तकबीरनगर को निर्देशित किया गया ।

निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पंकज त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कुशवाहा, मेस प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।