पीआरवी 1496 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल –
संत कबीर नगर
पीआरवी 1496 को थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत बढ़या से इवेन्ट संख्या 09752 से कालर ने मार्ग दुर्घटना के संबन्ध में सूचना दिया सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 07 मिनट में पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पीआरवी वाहन से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पातल पहुंचाकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मु0आ0 सतेन्द्र कुमार, आरक्षी विजय कुमार पासवान, आ0चा0 रामपाल यादव ।