संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा संयुक्त रूप से आबकारी दुकानों का किया गया निरीक्षण

आगामी त्यौहार होली व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने हेतु जनपद में अवैध शराब के बिक्री व निष्कर्षण के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.03.2021 जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा खलीलाबाद स्थित अंग्रेजी शराब / देशी शराब व वियर की दुकानों का चेकिंग किया गया । चेकिंग के दौरान जिलाधिकारी महोदया द्वारा दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, बार कोड के जरिए नकली शराब की चेक किया गया चेकिंग के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर व माल सही पाये गये। जिलाधिकारी महोदया द्वारा उ0प्र0 शासन से जारी नये आबकारी आदेश के तहत एक व्यक्ति को 05 पौवा से अधिक शराब न देने हेतु सख्त निर्देशित किया गया । इस अभियान के तहत जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में आबकारी दुकानों के स्टॉक रजिस्टर व गोदाम में रखे मालों को चेकिंग किया गया