सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने से तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने बचाया


संत कबीर नगर/ मगहर / मोहद्दीनपुर– बताते चलें की आज अचानक माहौल उस समय खराब होने जा रहा था जब दो संप्रदाय आमने-सामने हो गए मामला होलिका दहन का था इतने में खलीलाबाद सदर तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल को अपने मातहतों के माध्यम से पता चला की होलिका दहन को लेकर दो संप्रदाय आपस में भिड़ जाने पर तुले हुए हैं इतना सुनने के तुरंत बाद तहसीलदार अपने मैं फोर्स एवं कानूनगो दो लेखपाल को लेकर मौके पर जा धमके और मोहद्दीनपुर के

ग्राम वासियों को बुलाकर दोनों समुदाय को समझाया समझाने के बाद दोनों समुदाय के लोगों ने खुश होकर तालियां बजाकर राजेश कुमार अग्रवाल तहसीलदार जी का आभार जताया एवं तहसीलदार की बातों को मानकर होलिका दहन करने की बात कही वहीं मोहद्दीनपुर के पूर्व ग्राम प्रधान ने बताया कि हम लोग सिर्फ सांप्रदायिक सौहार्द ना बिगड़े इसलिए अधिकारियों की बात को मान लिए हैं लेकिन होलिका दहन वह होली त्यौहार बीत जाने के बाद पुनः इस मामले पर अधिकारियों के बीच चर्चा की जाएगी होलिका दहन करने वाली जगह के लिए अधिकारियों के बीच आम जनता के सहयोग और उनके विचारों के आदान-प्रदान से कहीं ऐसी जगह होलिका दहन को अस्थान दिए जाने की बात रखी जाएगी जिससे दोनों संप्रदाय आपस में मेल मोहब्बत वह सांप्रदायिक सौहार्द बना कर त्यौहार को मिलजुल कर मनाएंगे
इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल एवं कानूनगो निजामुद्दीन खान लेखपाल सर्वेश सिंह लेखपाल प्रवीण कुमार समेत ग्राम प्रधान मोहद्दीनपुर आदि मौजूद रहेे।