संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से आबकारी अनुज्ञापियों के साथ की गयी गोष्ठी

आगामी त्यौहार होली / शब्बे-ए-बरात व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा अंग्रेजी शराब / देशी शराब व वियर की दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ गोष्ठी किया गया । गोष्ठी के दौरान महोदया द्वारा समस्त अनुज्ञापियों को शासन द्वारा जारी आबकारी नियमों के तहत शराब की दुकानों को खोलने व बन्द करने तथा एक व्यक्ति को अधिकतम 05 शीशी (पौवा) देशी शराब तथा अग्रेंजी शराब व वियर को भी मानक के अनुरूप देने को सख्त निर्देशित किया गया । इस दौरान जनपद के अपर जिलाधिकारी संतकबीरनगर, समस्त उपजिलाधिकारी, जिलाआबकारी अधिकारी संतकबीरनगर व जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापी उपस्थित रहे।