समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूम धाम से मनाई गयी स्वर्गीय डाक्टर राम मनोहर लोहिया की 111 वीं जयन्ती
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

स्वर्गीय डाक्टर राम मनोहर लोहिया जयन्ती के अवसर पर सभी सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने 2022 के विधान सभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिताने तथा मुख्यमंत्री बनाने संकल्प लिया।
आज समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद पर स्वर्गीय डाक्टर राम मनोहर लोहिया की 111वीं जयन्ती धूम धाम से मनाई गयी तथा स्वर्गीय लोहिया की जीवनी पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौहर अली खां तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय डाक्टर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि स्वर्गीय लोहिया एक सच्चे समाजवादी चिंतक थे
जिन्होंने समाज में फैली कृतियों तथा ऊंच नीच की खाई को पाटने का काम किया।
श्री खां ने आगे कहा कि हम ऐसे महा पुरुष की जयन्ती मना रहे हैं जिन्होंने हमेशा दलितों शोसितों एवं दबे कुचले लोगों के सम्मान एवं उनको ऊपर उठाने के लिए आंदोलन और संघर्ष किया।
और उन्हें के पद चिन्हों पर चलते हुए मुलायम सिंह यादव (नेता जी) ने समाजवादी पार्टी की नींव रखकर समाजवाद को आगे ले जाने का काम किया।
श्री गौहर अली खां ने आगे कहा कि उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने भी अन्याय के खिलाफ समाजवादी आंदोलन को आगे बढाने का काम किया।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद सुरेन्द यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत पप्पू निषाद, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान जिला उपाध्यक्ष के डी यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद, जिला उपाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता राम दरस यादव, वरिष्ठ नेता अनवारूल हक, पूर्व प्रत्याशी मेहदावल जय राम पांडेय, पूर्व प्रत्याशी खलीलाबाद आलोक यादव सोनू, जिला सचिव लाल बहादुर यादव, शैलेन्द्र यादव, प्रमोद यादव पूर्वान्चल, विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव, वारिस अली अंसारी स्वामी नाथ यादव, बाल गोविंद चौधरी, बाल किशुन निषाद, शैलेन्द्र पान्डेय, इफतेखार अहमद, राम भरोसे वारसी, शशांक गोस्वामी, जिला अध्यक्ष महिला सभा शकुंतला यादव, डाक्टर मालती यादव, चानमती, गुलाम मुहम्मद, भल्लू खान, अविनाश कन्नौजिया, भोला कन्नौजिया, मुन्नी लाल कन्नौजिया , गजेन्द्र निषाद, लालमन निषाद, अजीम खान,राहुल यादव बादल, रवि गौतम, अखलाक अहमद, बालेन्दू यादव, लाल जी प्रसाद, अवधेश यादव, श्याम देव यादव, प्रेम चन्द्र चौधरी, फारूक खान, हरीश चन्द्र यादव, हाजिर अली, अमर नाथ, योगेन्द्र माझी, राजेश यादव पहलवान, शुशील यादव, राधे श्याम चौहान,सजन लाल गौतम, सियाराम यादव, मनोज निषाद सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।