सदर तहसीलदार राजेश अग्रवाल को मगहर में स्काउट गाइड द्वारा किया गया सम्मानित



सन्तकबीरनगर। मगहर कबीर स्थली के सत्संग भवन में बेसिक स्काउट मास्टर / गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर आयोजन में जनपद खलीलाबाद तहसील के तेज तर्रार तहसीलदार राजेश अग्रवाल को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चो ने सत्य कबीर सत्संग भवन में कबीर दास के जीवन पर दोहे और गीत के माध्यम से प्रस्तुति किया । उन्होंने करा कार्यक्रम में अपना योगदान दिया इस कार्यक्रम के दौरान कबीर चौरा के महंत विचारदास, राजकीय कन्या इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निशा यादव एच आर आई सी के अध्यापक रवि श्रीवास्तव, स्काउट गाइड के ट्रेनर रमेश यादव, मीरा भारती आदि लोग उपस्थित रहे।