तहसीलदार राजेश अग्रवाल हुए सम्मानित
हनुमान जी की मूर्ति भेट

संत कबीर नगर [ खलीलाबाद ] तहसीलदार खलीलाबाद राजेश अग्रवाल द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए लेखपाल संघ ने सम्मानित किया है । लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम की अध्यक्षता मे यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । संघ के तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र कन्नौजिया के नेतृत्व मे तहसील के सभी लेखपाल उपस्थित रहे । संघ के पदाधिकारियो ने कहा कि तहसीलदार राजेश अग्रवाल में जटिल और पुराने भूमि विवाद को बहुत सरल अंदाज में निपटाने की दक्षता है । दो माह के अल्प कार्यकाल मे इनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय है । एक कुशल प्रशासक की तरह कर्मचारियो को उनके दायित्व बोध का भान कराने और उनसे कार्य कराने मे तहसीलदार माहिर है । इनके कार्य प्रणाली से कर्मचारियो को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है । आभार व्यक्त करते हुए तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियो का प्यार और सहयोग सदैव याद रहेगा । उन्होंने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्य करने की प्रेरणा उन्ही की देन है । लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने हनुमान जी की मूर्ति भेंट स्वरुप प्रदान किया ।
इस दौरान तहसील के लेखपालो सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।