इटावा
इटावा पुलिस द्वारा पीड़ित योगेन्द्र कुमार के साइबर क्राइम के तहत अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर आईएमपीएस/ नेफ्ट के माध्यम से निकाले गये 05 लाख 15 हजार 678 रूपयों में से 04 लाख 85 हजार 678 रूपये वापस कराये गये
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के निर्देशन में साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु साइबर सेल / सर्विलांस टीम द्वारा प्रार्थी योगन्द्र कुमार के साइबर क्राइम के तहत अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर आईएमपीएस/ नेफ्ट के माध्यम से निकाले गये 05 लाख 15 हजार 678 रूपयों में से 04 लाख 85 हजार 678 रूपये वापस कराये गये ।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19.03.2021 को वादी योगेन्द्र कुमार पुत्र श्री नेत्रपाल सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वादी के बैंक खाते से IMPS/NEFT के माध्यम से अलग अलग ट्रांजेक्शन से कुल 05 लाख 15 हजार 678 रूपये निकाल लिये गये हैं
उपरोक्त के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रभारी सर्विलांस/ साइबर सेल को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था जिसके संबंध में सर्विलांस/ साइबर सेल द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 लाख 85 हजार 678 रूपये वादी के बैंक खाते में वापस कराये गये ।
वादी द्वारा अपने रूपयों को वापस पाकर इटावा पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।