जिला अस्पताल में 06 दिनों से पड़ी लावारिस महिला की लाश को दफ़नाया गया – मोबीन खान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


काजी ए शहर खलीलाबाद मुफ्ती अफरोज अहमद ने अपने लोगों को साथ लेकर पेश की इन्सानियत और मानवता की मिसाल।
थाना कोतवाली की सुचना पत्र के अनुसार एक अज्ञात महिला की लाश 11/03/2021 को मुखलिस पुर रेलवे क्रासिंग ट्रैक के पास मिली सूचना पत्र के अनुसार जिसकी मौत का अनुमान ट्रेन से गिर कर चोटिल होना लगाया जा रहा है।
लाश की पहचान के लिए पुलिस प्रशासन द्बरा सुचना पत्र मोबाइल नम्बर सहित जारी किया गया है।

मगर अभी तक लाश की पहचान ना होने के कारण दिनांक 16/03/2021 को पुलिस प्रशासन द्वारा खलीलाबाद के काजी ए शहर मुफ्ती अफरोज अहमद को सूचना दी गई कि एक लावारिस लाश जिला अस्पताल में लगभग एक हफते से पड़ी है जिसकी पहचान मुस्लिम महिला के रूप में की गयी है। जिसका अभी तक कोई वारिस नहीं है।
सूचना मिलते ही मुफ्ती अफरोज अहमद अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और आनन फानन लाश को खलीलाबाद शहर के अंतर्गत मक्की मस्जिद के पास रखकर मोहल्ले के जानकार महिलाओं द्बरा नहलाया एवं कफन पहनाया गया। तथा शहर के दर्जनों लोगो की मौजूदगी में जनाजे की नमाज पढकर दफन कर दिया गया।
मिट्टी और जनाजे में काजी ए शहर मुफ्ती अफरोज अहमद के साथ मोबीन खान नगर उपाध्यक्ष सपा खलीलाबाद, इसरार अहमद खान सचिव कबीर जन विकास फाउन्डेशन, नगर अध्यक्ष सपा खलीलाबाद परवेज अहमद,डाक्टर सैय्यद नौशाद अहमद, हाजी भुट्टू ,इमामुद्दीन खान, जाफर अली, अखलाक अहमद, अजीजुर्रहमान जफर खान, शफीक खान, मोनू भाई, कारी मुख्तार अहमद अंसारी, बाबू खान, बदरे आलम, टिकोरी भाई, एवं अन्य लोग शरीक हुए।