अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

संत कबीर नगर:-केके मिश्रा :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सेंट थॉमस इंटर कॉलेज नेदूला खलीलाबाद संत कबीर नगर के प्रांगण में नव ज्योति महिला संघर्ष मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया गया जिसमें खलीलाबाद बघौली विकासखंड के महिलाओं एवं किशोरियों ने बड़े हर्ष के साथ भाग लिया,कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर बिन्नी ने किया इस अवसर पर पीजीएस यस के निदेशक फादर्स जैसन तथा सेंटर टीम मेंबर सिस्टर अलविना उपरोक्त लोगों के साथ नवज्योति महिला संघर्ष मंडल की मंडल स्तर सदस्य श्रीमती चंद्रावती ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सभी आगंतुकों का स्वागत श्रीमती सुशीला ने किया किशोरियों द्वारा स्वागत गीत गया गया विशिष्ट अतिथि राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज चक दही के प्रधानाचार्य नीलम चौरसिया रही, आदर जैसन द्वारा पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति का संक्षिप्त परिचय बताते हुए सभी को अपने अभिवचन ओं से स्वागत किया फादर बिन्नी द्वारा अपने अभिवचन में उपस्थित महिलाओं व किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने व नारी शक्ति को सशक्त करने का कार्य किया विशिष्ट अतिथि नीलम चौरसिया द्वारा किशोरियों न्यू महिलाओं को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया किशोरियों द्वारा दहेज शिक्षा पर लघु नाटिका का मंचन किया गया तथा महिलाओं को महिलायेभी कम नहीं रही लोक गीत दहेज गीत गाकर उपस्थित महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर लिया इस अवसर पर उपस्थित पीजीएसएस स्टार के रूप में श्रीमती कंचन सिंह रवीश कुमार पूनम जितेंद्र कथा सुशीला माधुरी महिमा के द्वारा कार्यक्रम का संचालन बड़े ही रोचक ढंग से किया गया इस या महिला दिवस कार्यक्रम का महिलाओं किशोरियों एवं उपस्थित लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की,,।