संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, पुलिसकर्मयों के साथ की गई साफ सफाई व फिटनेस हेतु साथ – साथ खेला बालीबाल

दिनांक 14.03.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया जिसमें सर्वप्रथम महोदय द्वारा आरटीसी की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के बैरक,शौचालय, स्नानागार का निरीक्षण किया गया व पुलिसकर्मयों के साथ साफ-सफाई की गई । गर्मी के मौसम के दृष्टिगत बैरकों मे लगे पंखों को ठीक करवाने, मलेरिया रोधी दवा का समय-समय पर छिड़काव करने, बैरकों के बाहर पौधरोपण करने के निर्देश संबंधित को दिये गये । पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ बालीबाल भी खेला गया तथा SP द्वारा खेलों की उपयोगिता के बारे में बताया गया कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम हर कार्य सही ढंग से कर पाते हैं व खेलने से हम कई तरह की बीमारियों से भी बच सकते हैं ।