संतकबीरनगर
मिशन शक्ति अभियान / एन्टीरोमियो चेकिंग

दिनांक 13.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत शहर के विभिन्न स्थानों – वीमार्ट, बिग बाजार आदि की महिला कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा उ0प्र0 पुलिस की विभिन्न महिला सुरक्षा सम्बन्धी हेल्पलाइन के बारे में बताया गया । प्रभारी एण्टी रोमियों उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिं के दौरान अनावश्यक रुप से घूमते व अशोभनीय कृत्य करते हुए 07 व्यक्तियों का धारा 290 भा0द0वि0 के अन्तर्गत चालान किया गया तथा 10 सोहदों से माफीनामा लेते हुए हिदायत देने के उपरान्त छोड़ा गया । जनपद की अन्य एण्टी रोमियों टीमों द्वारा अन्य स्थानों पर बालिकाओं / महिलाओं से उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप्प / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 के बारें में जानकारी देकर थाने के मोबाइल नम्बरों से अवगत कराया गया ।