संतकबीरनगर

मिशन शक्ति अभियान / एन्टीरोमियो चेकिंग
दिनांक 12.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ब्लूमिंग बड्स स्कूल में लगभग 500 छात्राओं / शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया गया तथा शिकायत पेटिका प्रदान की गयी साथ ही छात्राओं को अपनी सुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी दी गयी । प्रभारी निरीक्षक द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान अनावश्यक रुप से घूमते हुए 07 सोहदों से माफीनामा लेते हुए हिदायत देने के उपरान्त छोड़ा गया। जनपद की अन्य एण्टी रोमियों टीमों द्वारा अन्य स्थानों पर बालिकाओं / महिलाओं से उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप्प / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 के बारें में जानकारी देकर थाने के मोबाइल नम्बरों से अवगत कराया गया ।