संतकबीरनगर
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल रामप्रकाश* के निकट पर्यवेक्षण में थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 19/21 धारा 363 / 366 /376 भा0द0वि0 व ¾ पास्को एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता शकील बाबू पुत्र निसार निवासी चन्दनपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त शकील बाबू पुत्र निसार निवासी चन्दनपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर द्वारा दिनांक 01.03.2021 को वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 03.03.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 04.03.2021 को थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा व्यपहृता को बरामद किया गया था तथा आज दिनांक 06.03.2021 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*बरामद करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 बब्बन प्रसाद, उ0नि0 संजय सिंह, का0 धर्मेन्द्र कुमार , म0का0 प्रियंका गौड़ ।