पीआरवी 3302 ने लावारिश लड़की को परिजनो के किया सुपुर्द
संतकबीरनगर – पीआरवी 3302 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत कसैला से इवेन्ट संख्या 04743 से कालर ने लावारिश लडकी मिलने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 06 मिनट में पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियो के सहयोग से बच्ची को उसकी माँ के सुपुर्द किया गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियो के सहयोग से लडकी के परिजनो को तलाश कर उसकी माँ के सुपुर्द किया गया तथा उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* –का0 संघरतन, हो0चा0 अशोक कुमार ।