संतकबीरनगर
मिशन शक्ति अभियान / एन्टीरोमियो चेकिंग

दिनांक 06.03.2021 को प्रभारी एण्टी रोमियों उ0नि0 श्रीमती गौरी शुक्ला द्वारा प्राइमरी स्कूल मैलानी में छात्र / छात्राओं व शिक्षिकाओं से वार्ता कर पुलिस की महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा गुड टच व बैड टच / 112 हेल्प लाइन / 1090 हेल्पलाइन आदि सेवाओं के बारे म बताया गया व स्कूल से छुट्टी होने के समय बालिकाओं में सुरक्षा की भावना तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से निगरानी की गयी साथ ही जनपद संतकबीरनगर के समस्त थानों की एन्टीरोमियों टीमों व अपने – अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाजारों / सार्वजनिक स्थानों स्कूल / कॉलेजों / धार्मिक स्थानों / प्रमुख चौराहों / बस स्टैण्ड पर न बिना वजह घूमने वाले लडकों / शोहदों की चेकिंग की गई । एण्टी रोमियों टीमों द्वारा बालिकाओं / महिलाओं से उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप्प / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 के बारें में जानकारी देकर थाने के मोबाइल नम्बरों से अवगत कराया गया ।