पीआरवी 1498 द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
संतकबीरनगर
– पीआरवी 1498 को थाना बेलहरकला क्षेत्रांतर्गत गोइठहा से इवेन्ट संख्या 02158 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 10 मिनट में पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया तथा दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना बेलहरकला को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* –मु0आ0 बालजीत यादव, आ0 रविन्द्र कुमार, हो0चा0 अखिलेश सिंह ।