संतकबीरनगर
डायल – 112 की कार्यप्रणाली व स्थानीय थाना के मध्य सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक थानास्तर से 04-04 पुलिस कर्मियों ( कुल – 30 पुलिसकर्मी ) को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर के निर्देशन में किया जा रहा प्रशिक्षित

दिनांक 01.03.2021 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन में पुलिस आपात कालीन प्रबन्धन प्रणाली उ0प्र0 परियोजना ( आपात सेवाएं 112) के माध्यम से डायल-112 की कार्यप्रणाली व स्थानीय थाना के मध्य सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक थानास्तर पर नियुक्त ड्यूटी मुंशी / सीसीटीएनएस कर्मी / उ0नि0 / कार्यलेख मुंशी आदि को जानकारी देने के उद्देश्य से 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन सभागार, खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर में किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय थाने की पुलिस व डायल -112 के मध्य सामंजस्य स्थापित कर दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता / विवादों- मारपीट में तत्काल पुलिस सहायता व विधिक कार्यवाही / अपराधिक गतिविधियों में रोकथाम करना है । प्रभारी निरीक्षक डायल -112 श्री बृजेश यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए जनपद के समस्त थानों से 30 पुलिसकर्मी प्रतिभाग कर रहे है ।