कैलाश नगर के बजबजाते नाले से मोहल्लेवासी परेशान, लापरवाह नगरपालिका नही ले रही सुध
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

आपको बताते चले मामला ख़लीलाबाद नगर पालिका परिक्षेत्र के कैलाश नगर का है जहां पर अवैध नाले में हमेशा गंदगी का अंबार लगा रहता है। इस अवैध नाले को सन 2007 में बनाया गया था,
तब से मोहल्लेवासी परेशान हैं, कई बार अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं यहां तक कि 2 बार इस नाले में लाश तक मिल चुकी है तथा कई गाय-बकरियों तथा जानवरो की मृत्यु हो चुकी है।
साल भर में एक बार बरसात के समय ही इस नाले की सफाई होती है बाकी हर समय यह नाला गंदगी से पटा रहता है तथा मोहल्लेवासी सड़ी हुई दुर्गंध और जल-जनित बीमारियों से परेशान होते रहते हैं।
मोहल्ले के रहने वाले पवन यादव, बृजेश मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, राम हौसिला तिवारी, शिव पूजन मिश्र, महेंद्र कुमार, डॉ० शशि त्रिपाठी, हनुमान तिवारी, जयंती पांडेय, प्रिंस पांडेय, वेदांती मिश्रा, राम उजागिर यादव, अब्दुल हक़ीम इत्यादि सैकड़ो लोगो ने प्रशासन से इस नाले की साफ़-सफाई और इसको सीवेज नाले में रूपांतरित करने का अनुरोध किया।
आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले को नगर पालिका और उच्चाधिकारियों द्वारा त्वरित निस्तारण कर मोहल्लेवासियों को राहत पहुँचाई जाय, अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना के लिए शाशन-प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा। अतः इस प्रकरण पर जल्द से जल्द कारवाही करने की पहल हो अन्यथा जनांदोलन होगा।