संत रविदास ने एकता भाईचारा और समानता का संदेश दिया – गौहर अली खां
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
दिनांक 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा महान संत रविदास की जयंती जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अध्यक्षता में मनाई गई। महान संत रविदास के याद में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसका संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया….

विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा कि संत रविदास ने समता, बंधुत्व, सौहार्द और ऊंच-नीच के विरोध की विचारधारा को सशक्त किया।
वे समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी और स्वतन्त्र चिंतक थे।
उन्होंने कर्मकांड और अंधविश्वासों का डटकर विरोध किया तथा समाज को एकता भाईचारा और समानता का संदेश दिया उनका कहना था कि सभी मनुष्य एक समान है। मानव-मानव में भेद नहीं करना चाहिए यही उनका मूल दर्शन था।
संत रविदास ने अपना कोई पंथ स्थापित नही किया किन्तु उनके अनुयायी देश के हर हिस्से में मिलते है।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव वरिष्ठ नेता रामदरश यादव, पवन छापड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव,आलोक यादव सोनू, पूर्व विधायक दशरथ चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्याम जी विश्वकर्मा, मुहम्मद अहमद, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव शैलेन्द्र यादव, लालबहादुर यादव, फारुख खान, सैयद फिरोज अशरफ, महिला जिलाध्यक्ष शकुन्तला यादव, विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेशचंद्र यादव, इफ्तेखार अहमद, अवधेश यादव, लालजी प्रसाद, विनोद यादव, हनुमान कन्नौजिया, संतोष दास पथिक, राहुल यादव बादल, एखलाक अहमद, रविंद्र यादव, विजय यादव, अजय यादव, अविनाश कन्नौजिया सहित तमाम लोगों ने महान संत रविदास को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मानवता की सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान संत रविदास की जयंती के आवसर पर प्उली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायण पुर में सविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया,
उक्त कार्यक्रम का आयोजक जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 30 से भावी जिला पंचायत प्रत्याशी जावेद अहमद खान ने किया।