मारपीट कर मरणासन्न कर देने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 115/21 धारा 308/504 भा0द0वि0 के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता रोहित पुत्र स्व0 भगवानदास निवासी जंगलउन बलुअरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 22.02.2021 को वादिनी को गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर मरणासन्न स्थिति में छोड़ दिया गया था जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनांक 22.02.2021 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गय़ा था । जिसमें आज दिनांक 25.02.2021 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय़ रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- प्रभारी चौकी इण्डस्ट्रीयल एरिया उ0नि0 उदयभान मिश्रा, का0 बालगोविन्द, का0 अंकित पाण्डेय ।