ग्रामीण व शहरी उत्थान एवं कल्याण समिति ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन

सन्त कबीर नगर – जीरो टालरेन्स पर काम कर रहे कर्त्तव्य निष्ठ जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा के स्थानांतरण को लेकर ग्रामीण व शहरी उत्थान एवं कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया । स्थानांतरण निरस्तीकरण को लेकर बेहद दुःखी होने का जिक्र करते हुए लिखा गया है जिला विकास अधिकारी अपने कर्त्तव्य के प्रति बहुत ही निष्ठावान है वे अपने कर्त्तव्यो को बड़े ही ईमानदारी से निर्वहन करते है उनका स्थानांतरण रोका जाय इससे जहां विकास कार्यो मे बरती जा रही भ्रष्ट कार्यशैली को रोका जा सकेगा वही जिले के विकास को विकासशील आयाम दिया जा सकेगा । स्थानांतरण की कार्यवाई उन अधिकारियो पर किया जाय जो भ्रष्टाचार मे लिप्त होते हुए वर्षो से जमे हुए है ।
बताते चले कि विगत दिन अपर मुख्य सचिव द्वारा जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा का स्थानांतरण जनपद बलिया कर दिया गया । जिससे जनपद के उन तबको मे घोर निराशा छा गयी है जो विकासशील कार्यो मे की जा रही अनियमितताओ के खिलाफ मुखर आवाज उठाने का काम करते है । इसी क्रम मे ग्रामीण व शहरी उत्थान एवं कल्याण समिति द्वारा जीरो टालरेन्स नीति पर काम करे रहे जिला विकास अधिकारी के हुए स्थानांतरण को प्रभाव से निरस्त करने हेतु इससे पूर्व मुख्य सचिव के नाम जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के माध्यम से ज्ञापन के बाद मुख्यमंत्री के नाम कैंप कार्यालय गोरखनाथ गोरखपुर जाकर समिति अध्यक्ष विनोद कुमार चतुर्वेदी ( रिटायर सी आर पी एफ ) व समिति जिला अध्यक्ष रामलौट ” राही ” सन्त कबीर नगर द्वारा ज्ञापन दिया गया ।