राष्ट्रीय लोकदल के महराजगंज जिला अध्यक्ष को पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया लहुलूहान
महराजगंज, उत्तर प्रदेश


आपसी रंजिश में शहनवाज़ खान, अफसर आलम, सरफ़राज़ आदि के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। जिसकी सूचना मिलते लोगो ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने गोरखपुर जिला अस्पताल पहुँचे।शहनवाज़ खान की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल महराजगंज से जिला अस्पताल गोरखपुर चिकत्सालय रेफर किया गया।उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। भर्ती कर तत्काल उपचार जांच, सिटी स्कैन आदि कराया गया। इससे पहले शाह आलम,अख्तर आलम,अखलाक खान,यूज आलम से आपसी रंजिश में कई बार तू तू मैं मैं हो चुकी है। शहनवाज़ खान ने बताया कि गत 26 जनवरी 2021 को मेरे आवास शिकारपुर ,महराजगंज में मेरे परिसर से सटे मैदान पर पूर्व के भाती हर साल राष्ट्रीय गान कार्यक्रम करा रहा था । राष्ट्रीय गान समाप्त होते ही जय हिन्द, वंदे मातरम बोलने पर दल बल के साथ पहुचे शाह आलम,अख्तर आलम वगैरह आएं और बोलने पर आपत्ति करने लगे। शाह आलम ने धमकी देते कहा कि दोबारा इस परिसर में बंदे मातरम,जय हिंद आदि नही बोलना।जिसको लेकर काफी कहा सुनी हो गयी । जिसके बाद रंजिश बढ़ती गयी। राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने टेलेफोन पर हाल चाल की जानकारी लिया ।राष्ट्रीय लोकदल जिला इकाई ने जल्द फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने की उम्मीद जताई।