संतकबीरनगर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2021 का समापन
आज दिनांक 20.02.2021 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का कलेक्ट्रेट सभागार में समापन किया गया । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मे जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात से संबन्धित नियमों के बारें में जागरूक किया गया । स्कूल-कालेजों में छात्र – छात्राओं को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराकर लोगों को जागरूकता किया गया। शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर होर्डिंग, बैनर व पोस्टर आदि लगवाया गया एवं पम्पलेट वितरण की कार्यवाही की गई । वाहन चालकों को एकत्र कर यातायात संबन्धी नियमों की जानकारी दी गई एवं उसका पालन कराने हेतु उन्हे शपथ भी दिलाया गया । वाहनों के रख रखवा हेतु हाई-बीम व लो बीम की उपयोगिता एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया । यातायात जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया । शहर के मुख्य चौराहों / कस्बों / मोहल्लों / ग्रामीण इलाकों में लोगों को हेलमेट लगाने एवं हेलमेट की उपयोगिता के विषय में बताया गया एवं निःशुल्क हेलमेट वितरण कराया गया । वाहन चालकों का जिला चिकित्सालय के चिकित्सकीय टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण, बीपी, कान आदि की जांच करायी गयी । स्काउट गाउड के छात्रों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया था जिसकी सराहना करते हुए महोदय द्वारा उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मे उल्लेखनीय योगदान हेतु यातायात पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी / कर्मचारी को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया । कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में संपन्न हुआ । इस अवसर पर परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के लोग उपस्थित रहे ।