संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा समस्त थानाक्षेत्रों में स्थित बैंकों/ ज्वैलर्स की दुकानों / पेट्रोल पम्पों को चेक किया गया

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष/ प्रभारी चौकी द्वारा अपने अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों/ ज्वैलर्स की दुकानों / पेट्रोल पम्पों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बैंको में लगे सीसीटीवी, सायरन, व आप-पास संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों के चेक किया गया सुरक्षा के प्रति सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया व कोविड 19 के बारे में भी आवश्यक सावधानी बरतने हेतु बताया गया। बैंकों में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के समबन्ध में जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं को 1090, 181, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 के बारे में जानकारी दी गई।