
संतकबीरनगर
जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड तथा बस्ती जिला सहकारी बैंक लिमिटेड व सहकारी समितियों के बकायादार/वारिसान एवं सहभागीदारों के सूचनार्थ बताया है कि चुनाव में प्रत्याशी के रूप में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 की शाखाओं तथा बस्ती जिला सहकारी बैंक की शाखाओं/वित्त पोषित सहकारियों समितियों से अदेय प्रमाण पत्र (नोड्यूज) नामांकन के समय प्रस्तुत करना होगा।