संतकबीरनगर

नाराज होकर घर से भाग कर नई दिल्ली पहुँची दो बच्चियों को सकुशल बरामद करते हुए किया गया परिजनों के सुपुर्द
आज दिनांक 04.02.2021 को उ0नि0 श्री बलराम पाण्डेय थाना को0 खलीलाबाद द्वारा दिनांक 02.04.2021 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत सहसरावं माफी की 02 बच्चियाँ प्रीती (उम्र 17 वर्ष) और आँचल ( उम्र 10 वर्ष) अपने घर से माँ से किसी बात को लेकर नाराज होकर किसी तहर नई दिल्ली पहुँच गयी थी जिनको उ0नि0 श्री बलराम पाण्डेय व म0का0 रिंकी यादव, म0का0 प्रियंका सिंह के अथक प्रयासों व परिवहन विभाग के सहयोग से आज दिनांक 04.02.2021 को सकुशल बरामद करते हुए समझा बुझाकर उनकी माँ बिट्टू देवी पत्नी चौथी राम व परिजनों के सुपुर्द किया गय़ा ।