पीआरवी 1496 ने मारपीट मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
संतकबीरनगर
पीआरवी 1496 को थाना मेहदावल क्षेत्रांतर्गत पचनवारी से इवेन्ट संख्या 08312 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद के दौरान मे एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से सीएचसी मेहदावल मे भर्ती कराया गया तथा कालर को विधिक कार्यवाही हेतु थाना मेहदावल को भेजा गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ*– मु0 आ0 रामसजन, आ0 विनोद यादव, मु0आ0चा0 महेन्द्र यादव ।