॥ भोजन सेवा ॥ भोजन सेवा समिति की हुई बैठक कम्पनी निदेशक ने किया भाविक निवेदन
सेवा भाव जीवन को सार्थक बनाता है – महंथ विचार दास

सन्त कबीर नगर – सद्गुरु भोजन सेवा समिति की हुई बैठक । भोजन सेवा को बेहतर संचालन को लेकर की गयी चर्चा । समिति को उपदेशित करते हुए पीठाधीश्वर महंथ विचार दास जी ने कहा कि सेवा भाव मे रहना ही जीवन है भोजन के लिए आये कोई भी जन सेवा से न चूके इसकी जिम्मेदारी भोजन सेवा समिति को पूरी तन्मयता से निभानी है । कबीर साहब का उपदेश मानव समाज के लिए चिरकालीन है कबीर साहब का उपदेश मानव जीवन का मानव समाज का प्रेम प्रकाश है आज पूरी दुनिया मे कबीर साहब के उपदेशो का अनुकरण किया जा रहा है । विश्वविद्यालयो की शिक्षा मे कबीर साहब के उपदेशो की पहली प्राथमिकता है ।
रीलेक्सो कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान ने कहा कि कोशिश हो हमारी भोजन सेवा और बेहतर हो , हमे सद्गुरु कबीर साहब के उपदेशो को जीवन मे उतारना है । सेवा ही जीवन है ऐसी सोच के साथ हमे सद्गुरु कबीर साहब भोजन सेवा का संचालन करना है ।
इस अवसर पर भोजन सेवा समिति मैनेजमेंट टीम सहित कम्पनी मैनेजर फारुख , वसीउल्लाह खान आदि उपस्थित रहे ।