पंचायत चुनाव के मद्दे नजर मतदाता सूची में हेरफेर की संभावना को लेकर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिये शिकायती पत्र

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
सेमरियावां ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरिया लाल प्रधान पद के संभावित प्रत्यशी साजिद हुसैन ने ग्राम पंचायत के ही विपक्षी लोगों पर आरोप लगाते हुए जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आगाह किया है।
श्री साजिद ने पूरी संभावना व्यक्त करते हुये कहा कि ग्राम पंचायत के ही कुछ लोग ग्राम पंचायत देवरिया लाल /अमयां की मतदाता सूची में नाम घटाने बढाने संशोधन के नाम पर मतदाता सूची से छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे हैं।
जिसकी सूचना हमने जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र के माध्यम से दे दिया है।
उन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी से अनुरोध किया है कि यदि ग्राम पंचायत देवरिया लाल / अमयां से इस तरह का कोई भी नाम घटाने बढाने संशोधन करने का आवेदन आता है तो अपने स्तर से ग्राम पंचायत की मतदाता सूची की जांच कराने का आदेश देने की कृपा करें।
श्री साजिद हुसैन ने आगे कहा कि पंचायत चुनाव २०२१ नजदीक आते ही जिला की अकसर ग्राम पंचायतों से मतदाता सूची में छेड़छाड़ का शिकायती पत्र जिला तहसीलों एवं ब्लाकों पर पहुंच रहा है जिसको गंभीरता से संज्ञान में लेना अति आवश्यक है।