

संत कबीर नगर 26 जनवरी 2021। 72वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री महफूज अली, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, एवं पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामानाएं एवं बधाई दिया है।
72वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 08ः15 बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरिया आयोजित हुयी। समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08ः30 बजे ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने ध्वजारोहण के उपरान्त राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये गये। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल जी ने ध्वजारोहण के उपरान्त पुलिस परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि मा0 रवीन्द्र जायसवाल ने अपने सम्बोधन में भारत को आजादी दिलाने में बीर सपूत क्रातिकारियों और महापुरूषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमारे संविधान में सभी धर्मो, जातियों, एवं वर्गाे का सम्मान एवं स्वाभिमान समाहित है। उन्होंने देश की सीमाओं पर वाह्य शक्तियों की कुदृष्टि का मुहतोड़ जबाव देने वाले जाबांज सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के प्रहरी पुलिस जवानों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए देश में गणतंत्र के फलने-फूलने की कामना की, कहा कि हमारे पुलिस के जवानों की निष्ठा एवं समर्पण के साथ सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का ही परिणाम है कि आज दुनिया भर से निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर अपना रूख कर रहें है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काॅल के दौरान भी हमारे पुलिस जवानों ने मानव सेवा एवं देशभक्ति का मिसाल कायम किया। उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, गरीबों एवं बेरोजगारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। आयोजित समारोह में सराहनीय सेवाओं के लिए शहीदों के परिजनों तथा पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं विधायक धनघटा श्रीराम चैहान जी, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, सदर विधायक दिग्विजय नारायण ‘जय चैबे’ मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल उपस्थित रहें।