धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सन्त कबीर नगर – विकास खण्ड बेलहर कला अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरगदवां कला स्थित रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी मे धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस । लोकतंत्र के इस महापर्व को झंडारोहण व राष्ट्रगान गाकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । इस दौरान कम्पनी कर्मचारियो द्वारा विविध राष्ट्रीय गीत गाया गया । कम्पनी कर्मचारियो सहित उपस्थित सम्मानित लोगो को संबोधित करते हुए कम्पनी डायरेक्टर श्री अबदुल्ला खान ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश का महापर्व है गुलामी के जंजीरो से मुक्त होने के बाद देश को लोकतांत्रिक दर्जा प्राप्त हुआ था । विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संविधान का गौरव 26 जनवरी 1950 को देश को प्राप्त हुआ था ।
गणतंत्र दिवस केवल लोकतंत्र का परिचायक नही है यह हमारे लोकतांत्रिक अधिकारो का संरक्षक भी है । हमारे देश जैसा लोकतांत्रिक संविधान और किसी देश मे नही है ।
गरीब से गरीब परिवार का जीवन गौरव से बीते उन्हे भी विकास का मान – सम्मान का सुख मिले का मौलिक अधिकार दिया है । पूर्व के छुआछूत जातीय भेद , असमानता जैसी समाजिक कुरीतियो को समाप्त कर समाजिक , आर्थिक एवं राजनीतिक न्यायिक अधिकार दिया है । विचार , मत , विश्वास तथा धर्म की स्वतंत्रता दिया है पद एवं अवसर के रूप मे समानता दिया है व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता के लिए बंधुत्व का उपहार दिया है ।
इस अवसर पर मैनेजर फारुख , मांडवी सिंह , आफरीन , शोभा , हकीकुलाह , असलम , अली हुसैन , वसीउल्लाह सहित प्रधानपति हबीबुल्लाह खान , डां नैमुल्लाह , डां रेहान , समीउल्लाह , करम हुसैन , श्यामलाल आदि गणमान्य व सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।