संतकबीरनगर

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि आजाद भारत के रूप में 71 वर्ष पूर्ण कर चुका हमारा देश पूरी दुनिया में आज एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में भी हमारे देश ने दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देश की आजादी के शहीदांे को नमन और उनके संघर्षो की याद दिलाते हुए धमर्, जाति, भाषा, एवं क्षेत्रवाद से उपर उठकर देशवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी शिव कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद में इस अवसर पर तहसीलों और विकास खण्डों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का स्मरण करते हुए वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखण्डता को कायम रखने का संकल्प दोहराया तथा देश को संविधान की भावना के अनुरूप समाजिक समरसता के रास्ते पर आगे ले जाने का संकल्प लिया । जनपद में विभिन्न जगहों पर शहीद स्मारकों एवं महापुरूषांे की प्रतिमाओं परा माल्यापर्ण एवं पुष्पार्चन किया गया। इस उपलक्ष्य में विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षा के उद्देश्य से वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी संयोजित कराये गये। विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से चिकित्सालयों पर फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर आयोजित समस्त समारोहों/कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया गया।