जाफ़रिया बुक डिपो पर मनाया गया गणतंत्र दिवस
संतकबीरनगर / सेमरियावाँ

विकास खंड सेमरियावाँ अंतर्गत जाफरिया बुकडिपो निकट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन भी किया गया। जिस में उपस्थित वक्ताओं ने विस्तार से स्वतंत्रता संग्राम व संविधान पर श्रोताओं को संबोधित किया। ज़ुहैब हस्सान प्रोपराइटर जाफरिया बुक डिपो ने कहा कि आज हम सब गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाने इकट्ठा हुए हैं। हमारे पूर्वजों ने मिल जुल कर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया, तब कहीं जाकर हमारा देश आजाद हुआ। और फिर हमें सेकुलर संविधान प्राप्त हुआ। हमें चाहिए कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करें। और देश की एकता और अखंडता के लिए प्रयासरत रहें। अन्तिम में आयोजक ज़ुहैब हस्सान ने प्रोग्राम में आए हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
इस अवसर पर जसीम अहमद कर्खी, इकबाल खान, परवेज खान, इब्राहीम कर्खी, जमील अख्तर, खालिद खान, शमशीर अहमद, साजिद खान, आमिर हुसैन, इस्माईल कर्खी, तौफ़ीक अहमद आदि उपस्थित थे।