जिलापंचायत प्रत्याशी श्रवण सिंह झंडा रोहण कर तिरंगे को दी सलामी

प्रदीप अग्रहरी की रिपोर्ट
संत कबीर नगर / कांटे:- खलीलाबाद विकास खंड के ग्राम सभा धमैचा में 26 जनवरी के शुभ अवसर पे जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 17 के श्रवण सिंह के नेत्तवित में झंडा रोहण व कुछ शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम सभा के बच्चे से लेकर बूढ़े के साथ घोड़े पर बैठाकर 1 शानदार रैली निकाली गई। जिसके मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पांडेय व सेवादल के अध्यक्ष मीनू सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करके लोगों का हौसला अफजाई किए। कार्यक्रम में बृजभान तिवारी ने झंडा रोहण की कार्यक्रम में लीडर अंजली सिंह के तैयारी में अंशु, अंशिका, तिलगुली, वर्षा, ने डेमो जैसे और भी शानदार कार्यक्रम किया जिससे सभी ग्रामवासी ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रत्याशी पिंटू सिंह सैथवार ने बच्चो का हौसला अफजाई किए। जिसमें महेंद्र यादव, छेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद सिंह, विकास सिंह, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, कृष्णा सिंह, शुभम तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह, तेज बहादुर सिंह, सरौली ग्राम समाजसेवी रंजीत कुमार गुप्ता सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।