संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा महिला थाना का किया गया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा आज दिनांक 13.01.2020 को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर रजिस्टर में दर्ज अपराधों की समीक्षा की गयी इसके अलावा ड्यूटी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर में दर्ज तथ्यों का अवलोकन किया गया, कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क, फ्लाई शीट रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, महिला बन्दी गृह, महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, एनसीआर जाँच रजिस्टर आदि को चेक किया गया तथा इसके उपरान्त महिला आरक्षी बैरक, मेस एवं महिला थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। ।
महोदय द्वारा थाने पर महिलाओं से संबन्धित शिकायत लेकर आने वाले शिकातकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी को निर्देशित किया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु हिदायत दिया गया ।