संतकबीरनगर
यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म के विरुद्ध चलाया गया अभियान

आज दिनांक 13.01.2021 को प्रभारी यातायात श्री संतोष मिश्र के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर लगे काली फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया । अभियान के अन्तर्गत मेहदावल बाईपास पर यातायात पुलिस ने चार पहिया वाहनों पर लगे काली फिल्म को उतरवाया गया व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में वाहन स्वामियों को वाहन पर काली फिल्म ना लगाने की कड़ी चेतावनी दी गयी । प्रभारी यातायात द्वारा अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया ।